फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : वक्फ बोर्ड तय करेगा मैरिस रोड पेट्रोल पंप पर मालिकाना हक

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के मैरिस रोड स्थित सुधीर फिलिंग स्टेशन की जमीन के मालिकाना हक का प्रकरण वक्फ बोर्ड चला गया है। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर अब वहीं से निर्णय लिया जाएगा। बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज निवासी साबिर बेग ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैरिस रोड स्थित सुधीर फिलिंग स्टेशन को वक्फ बोर्ड की जमीन पर संचालित होने का आरोप लगाते हुए शासन व वक्फ बोर्ड में शिकायत दर्ज कराई थी। वक्फ बोर्ड के उपसचिव शकील अहमद सिद्दीकी ने इस प्रकरण में शिकायत की जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

प्रकरण में सर्वे आयुक्त व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी स्मिता सिंह ने जांच पड़ताल की। पंप संचालक संजीव अग्रवाल से भी उनका पक्ष मांगा गया। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट को वक्फ बोर्ड को भेज दिया गया है। अब वक्फ बोर्ड ही मालिकाना हक पर निर्णय करेगा। उधर, पंप संचालक संजीव अग्रवाल का कहना है कि पंप वक्फ संपत्ति की जमीन पर नहीं बना है। इसका निर्माण नियमानुसार किया गया है। लीजदाता व उनके भाइयों के मध्य जो बंटवारा हुआ है। उन सभी के नाम सरकारी दस्तावेजों में दर्ज हैं। कुछ लोग बेवजह झूठी शिकायत कर रहे हैं, जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें