फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: अलीगढ़ में 151 केंद्रों पर शुरू हुईं परीक्षाएं, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और छह सचल दल कर रहे मॉनिटरिंग

Thu, 22 Feb 2024 04:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अलीगढ़ में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर 1 लाख 6 हजार 340 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिले को 21 सेक्टर में बांटा गया है, जहां तैनात सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स, जोनल मजिस्ट्रेट निरीक्षण कर रहे हैं। नकल रोकने के लिए छह सचल दलों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीएम विशाख जी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं 22 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक चलेंगी। अलीगढ़ में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम से निगाह रखी जा रही है। नकल रोकेन के लिए छह सचल दलों का भी गठन किया गया है।  

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन सुबह की पहली पाली में हाईस्कूल का हिंदी और प्रारम्भिक हिंदी व इंटर में सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। दोपहर की दूसरी पाली में इंटर का हिंदी, सामान्य हिंदी और हाईस्कूल की वाणिज्य की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षाओं के पहले दिन अलीगढ़ के डीएम विशाख जी ने नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में संचालित सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

जिले में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। हाईस्कूल में 54570 विद्यार्थी हैं, जिसमें छात्र 31480 व 23070 छात्राएं शामिल हैं। इंटर में 51770 परीक्षार्थी बैठेंगे, जिसमें 32747 छात्र व 19004  छात्राएं हैं। इस तरह से पूरे जिले में 1 लाख 6 हजार 340 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

डीएम विशाख जी ने बताया कि कंट्रोल रूम  से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष की गतिविधियों को कंट्रोल रूम में देखा जा सकता है। जिले को 21 सेक्टर में बांटा गया है, जहां तैनात सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स, जोनल मजिस्ट्रेट निरीक्षण कर रहे हैं। नकल रोकने के लिए छह सचल दलों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें