फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: छात्राओं से रोटियां बनवाने वालीं प्रधानाध्यापिका सहित दो निलंबित, बीएसए ने की कार्रवाई

Sun, 11 Aug 2024 01:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विकासखंड लोधा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रोरावर में छात्राओं का रोटियां बेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था।  विकासखंड जवां के कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ पंजीपुर में कक्षा-6 के छात्र हिमांशु को पीटने का मामला सामने आया था। दोनों मामले में बीएसए ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के परिषदीय विद्यालयों में छात्राओं से रोटियां बनवाने वालीं प्रधानाध्यापिका और छात्र को पीटने वाले प्रधानाध्यापक निलंबित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

5 अगस्त को विकासखंड लोधा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रोरावर में छात्राओं का रोटियां बेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इस मामले में प्रधानाध्यापिका मुनव्वर जहां को नोटिस दिया गया था। वीडियो में रोटियां बनाने की पुष्टि छात्राओं ने की है। विद्यालय में फल व दूध का वितरण नियमित न होने पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं, विकासखंड जवां के कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ पंजीपुर में कक्षा-6 के छात्र हिमांशु को पीटने के आरोप में प्रधानाध्यापक मोहम्मद इमरान को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम प्रधान बबलू बघेल ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ खंड शिक्षाधिकारी से छात्र की पिटाई करने की शिकायत की थी। छात्र ने पिटाई की पुष्टि की है। खंड शिक्षाधिकारी की जांच आख्या पर बीएसए डॉ. राकेश कुमार यादव ने दोनों को निलंबित कर दूसरे विद्यालयों से संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें