छात्रों ने बंद किया एएमयू बाब ए सैय्यद गेट
- फोटो : संवाद
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में 10 अगरूत को बी.टेक में फेल छात्रों ने बाब-ए-सैयद बंद कर दिया। छात्रों ने कम अंक करने का आरोप लगाया है।
दोपहर तीन से शाम छह बजे तक बाब-ए-सैयद बंद करके छात्रों ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उनके अंक कम किए गए हैं, जिससे उनका ईयर बैक लग गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में प्रोन्नत करने का नियम बना था, उसे लागू किया जाए। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि छात्रों ने नियम को पुनर्परीक्षण करने की बात कही है। इससे पहले छात्रों ने इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने बाइकें खड़ी करके आवाजाही बंद कर दी थी।