फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो बाइक की आमने-सामने से आपस में टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन घायल

Tue, 16 Apr 2024 05:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पत्नी को बाइक पर बैठाकर पति कासगंज के कस्बा ढोलना दवा दिलवाने जा रहा था। तभी थाना गंगीरी के गांव मलसई चौराहे पर सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल पति तारा सिंह और पत्नी ज्योति देवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमने-सामने से दो बाइक आपस में भिड़ गईं। टक्कर से दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल पति-पत्नी को छर्रा और एक अन्य घायल को इलाज के लिए कासगंज ले जाया गया।

विज्ञापन


थाना गंगीरी के गांव रतरोई निवासी तारा सिंह अपनी पत्नी ज्योति देवी को 16 अप्रैल की सुबह बाइक पर बैठा कर जिला कासगंज के कस्बा ढोलना दवा दिलवाने जा रहा था। तभी थाना गंगीरी के गांव मलसई चौराहे पर बाइक सवार भूदयाल पुत्र हरिचरनसिंह निवासी कटरा मोहला अतरौली ने सामने से तारासिंह की बाइक में टक्कर मार दी। 

दोनों बाइक की टक्कर से एक बाइक सवार पति तारा सिंह, उनकी पत्नी ज्योति देवी व दूसरी बाइक सवार भूदयाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल बाइक सवारों को इलाज के लिये छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा। वहां से एक घायल को परिजन कासगंज ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें