फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: पीएम मोदी-मायावती की जनसभा 22 अप्रैल को अलीगढ़ में, सपा रैली का नहीं है तय

Tue, 16 Apr 2024 11:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बसपा अध्यक्ष मायावती की रैली के लिए सासनी गेट पर महेश्वर इंटर कॉलेज मैदान, तालानगरी मैदान, नादा पुल और मथुरा रोड पर आसना के पास रैली कराने के लिए स्थान देखे जा रहे हैं। । इधर, सपा की रैली के लिए 23 या 24 अप्रैल में से किसी एक दिन तारीख तय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी और बसपा सुप्रीमो मायावती 22 अप्रैल को अलीगढ़ आ रहे हैं। पीएम मोदी की जनसभा नुमाइश मैदान में होगी। मायावती की जनसभा अभी तय नहीं होगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली के लिए अभी तारीख और स्थान तय नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी व बसपा अध्यक्ष मायावती की रैली अलीगढ़ में 22 अप्रैल को होना तय हुआ है। इसके लिए दोनों दलों ने पहले से नुमाइश मैदान में आवेदन कर रखा था। मगर प्रशासन ने पीएम की रैली की तारीख तय होने के चलते बसपा की रैली को लेकर हाथ खड़े कर दिए। बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा तमाम बसपाइयों संग डीएम से मिले। उन्होंने रैली के स्थल को लेकर बातचीत की। डीएम की ओर से यही कहा गया कि पीएम की रैली के कारण स्थान दे पाना संभव नहीं होगा। इस पर बसपाइयों ने सहमति दे दी। पीएम मोदी की जनसभा नुमाइश मैदान में होगी।

बसपा अध्यक्ष मायावती की रैली के लिए सासनी गेट पर महेश्वर इंटर कॉलेज मैदान, तालानगरी मैदान, नादा पुल और मथुरा रोड पर आसना के पास रैली कराने के लिए स्थान देखे जा रहे हैं। । इधर, सपा की रैली के लिए 23 या 24 अप्रैल में से किसी एक दिन तारीख तय होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें