पला साहिबाबाद के प्रियांशु व अवतार नगर के अभिषेक को बालाजी धाम के पास से गिरफ्तार किया है। इनसे महिला से कुंडल लूट के बाद उन्हें बेचकर ली गई रकम 3800 रुपये बरामद हुई है।
अलीगढ़ महानगर के थाना सासनी गेट की पुलिस ने लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों लूट की योजना बनाते धरे गए। इनके पास से लूट से जुड़ी रकम भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इलाका पुलिस ने पला साहिबाबाद के प्रियांशु व अवतार नगर के अभिषेक को बालाजी धाम के पास से गिरफ्तार किया है। इनसे महिला से कुंडल लूट के बाद उन्हें बेचकर ली गई रकम 3800 रुपये बरामद हुई है। वहीं, क्वार्सी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दानिश निवासी जीवनगढ़ को चोरी की स्कूटी व चाकू सहित इकरा पुलिया से दबोचा है।