फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: पांच राज्यों में हुई कक्षा-11 और डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा, 24242 हुए शामिल

Sun, 09 Jun 2024 08:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

10 जून को बी.टेक./बी.आर्क. के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह की पाली में होगी। 14,250 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि बीएएलएलबी और बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा शाम की पाली में होगी, जिसके लिए क्रमशः 4818 और 2613 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
एएमयू वीसी प्रो नईमा खातून परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते हुए - फोटो : विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के स्कूल की कक्षा-11 और डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा पांच राज्यों में हुई। अलीगढ़, कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, मेरठ, बरेली, किशनगंज, दिल्ली में बने 35 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई। 

विज्ञापन


कक्षा-11 के विज्ञान, डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए 2,8634 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। 24,242 उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा-11 (मानविकी और वाणिज्य स्ट्रीम) में प्रवेश के लिए 7171 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसके अतिरिक्त, एसएसएससी ब्रिज कोर्स के लिए 259 छात्रों ने आवेदन किया था। 
विज्ञापन

पहली पाली में कुलपति प्रो. नईमा खातून ने कुलसचिव मोहम्मद इमरान, प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली व उनकी टीम के सदस्यों के साथ वाणिज्य व शारीरिक शिक्षा विभाग, वीमेन्स पॉलिटेक्निक, एसटीएस स्कूल और एबीके हाईस्कूल (बॉयज) समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दूसरी पाली में कुलसचिव और प्रॉक्टर ने विधि संकाय, आवासीय कोचिंग अकादमी, अहमदी दृष्टिबाधित विद्यालय और कृषि विज्ञान संकाय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 
10 जून को बी.टेक./बी.आर्क. के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह की पाली में होगी। 14,250 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि बीएएलएलबी और बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा शाम की पाली में होगी, जिसके लिए क्रमशः 4818 और 2613 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा संपन्न होने के बाद मैरिस रोड पर जाम लग गया, जो काफी देर राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें