फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जिले में एनआरएलएम समूहों का टर्नओवर 112 करोड़ पहुंचा

विज्ञापन
शहर विधायक संजीव राजा और एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम में मौजूद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आशीष निगम
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एनआरएलएम समूहों की महिलाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं के स्वावलंबी बनने पर जोर दिया। अलीगढ़ में 11 हजार एनआरएलएम समूहों से जुड़ीं 1.26 लाख महिलाएं अपना खुद का रोजगार कर रही हैं। इन समूहों को बैंकों से लगभग 62.87 करोड़ रुपये का लोन हुआ है और खुद उन्होंने अपनी मेहनत से 50 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इस तरह का इनका टर्नओवर लगभग 112 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
गठन से छह महीने तक यथावत नियमानुसार संचालित होने के बाद इन समूहों को बैंक से सीसीएल (कैश क्रेडिट लिंकेज) मिल जाती है। जिसमें पहले एक लाख और बाद में पांच लाख रुपये तक लोन मिलता है। सुखद बात ये है कि अलीगढ़ वित्तीय वर्ष 2020-21 में सीसीएल देने में प्रदेश में नंबर वन रहा। इस वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी अभी तक अलीगढ़ सूबे में नंबर एक पर चल रहा है।
विज्ञापन

अपने पैरों पर खड़ी ये महिलाएं अपने-अपने समूह में अलग-अलग रोजगारपरक कार्य करती हैं। समूह बनने के बाद सबसे पहले रिवाल्विंग फंड के रूप में 15 हजार रुपये मिलते हैं, ताकि समूह कुछ नया काम कर सके। इस 15 हजार में महिलाएं कुछ पैसे अपने पास से मिला कर नया काम शुरू करती हैं। इसके बाद कम्यूनिटी इंवेस्टमेंट फंड (सीआईएफ) में प्रत्येक समूह को 1.10 लाख रुपये मिलते हैं, जिससे वो अपने काम को विस्तार देती हैं। अभी तक लगभग 3500 से अधिक समूहों को 1.25 लाख रुपये की सहायता मिल चुकी है। इसके बाद वित्तीय सहायता बढ़ाने के लिए समूहों को बैंकों से सीसीएल की सुविधा मिलती है, जिसमें पहले एक लाख रुपये और बाद में पांच लाख रुपये तक लोन मिलता है। सीसीएल देने में अलीगढ़ लगातार दूसरे वित्तीय वर्ष में प्रदेश में नंबर वन पर चल रहा है।
डीडीओ प्रभात कुमार मिश्रा ने बताया कि एनआरएलएम समूहों को आगे बढ़ाने के लिए उनका प्रोत्साहन किया जा रहा है। नियमानुसार सुविधाएं दी जा रही हैं। पीएम मोदी के संबोधन के बाद से समूहों की महिलाओं में उत्साह बढ़ा है। इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बैंकों के माध्यम से दी जाने वाली सीसीएल में अलीगढ़ नंबर वन पर है। बैंकों से लगभग 62.87 करोड़ रुपये लोन हुआ है, जबकि महिलाओं ने खुद के 50 करोड़ रुपये जोड़े हैं।
विज्ञापन

एनआईसी में सुना गया पीएम मोदी का संबोधन
एनआरएलएम समूहों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे पीएम मोदी को सुनने के लिए कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में इंतजाम किया गया था। यहां पर 12 समूहों की प्रतिनिधि महिलाओं को बुलाया गया था। जिसमें धनीपुर से राखी, रजनीश, संगप्रभा, पुष्पा, जवां से रेखा, रूपाली, शालू, दीक्षा, कविता और लक्ष्मी, लोधा से सीमा, कुसुम और धनीपुर से डॉली ने पीएम मोदी का संवाद सुना। इन महिलाओं ने कहा कि वह अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। मेहनत कर अपना काम आगे बढ़ाएंगी। डीडीओ प्रभात कुमार मिश्रा के साथ शहर विधायक संजीव राजा, स्नातक विधायक डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें