फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Road Accident: ट्रक ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार दो होमगार्डों को कुचला, दोनों की मौत

Sat, 21 Oct 2023 06:12 PM IST
चमन शर्मा दिगंबर, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

थाना पिसावा के गांव गोंदौली और थाना टप्पल के रहने वाले दो होमगार्ड बाइक पर सवार होकर थाना सासनी गेट में ड्यूटी करने जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार खेरेश्वर हाईवे पर गोस्वामी होटल के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो होमगार्डो को कुचल दिया।
विज्ञापन
मृतक होमगार्ड दानवीर और कालीचरन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग पर 21 अक्तूबर को सुबह 9 बजे के करीब थाना सासनी गेट में ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार दो होमगार्डों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। बाइक सवार होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन




सूचना पर पहुंची रोरावर पुलिस ने गंभीर घायल दोनों होमगार्डों को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना रोरावर पुलिस ने दोनों होमगार्ड के परिजनों को दी, उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों होमगार्डों के परिजन रोरावर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों होमगार्डों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
थाना पिसावा के गांव गोंदौली निवासी 53 वर्षीय होमगार्ड कालीचरन चौधरी पुत्र चंद्रपाल अपने साथी थाना टप्पल के गांव पार्लर निवासी 50 वर्षीय होमगार्ड दानवीर शर्मा पुत्र मुखराम शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर थाना सासनी गेट में ड्यूटी करने जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार खेरेश्वर हाईवे पर गोस्वामी होटल के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो होमगार्डो को कुचल दिया। जिससे दोनों होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे को देख स्थानीय लोग एकत्र हो गए। दोनों होमगार्डों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें