फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ससुराली बीमार महिला को ले जा रहे थे नोएडा, हुई मौत, हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2023 03:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगला पटवारी के वाजिब नगर की 21 वर्षीय बुसरा ने दो माह पहले इलाके के युवक से प्रेम विवाह किया। पिछले कई दिन से बीमार बुसरा को परिजन नोएडा ले जा रहे थे। तभी 20 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने पुलिस को खबर दे दी कि वह उनकी बेटी की हत्या कर शव टप्पल क्षेत्र में फेंकने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला ने दो माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

नगला पटवारी के वाजिब नगर की 21 वर्षीय बुसरा ने दो माह पहले इलाके के युवक से प्रेम विवाह किया। पिछले कई दिन से बीमार बुसरा को परिजन नोएडा ले जा रहे थे। तभी 20 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने पुलिस को खबर दे दी कि वह उनकी बेटी की हत्या कर शव टप्पल क्षेत्र में फेंकने जा रहे हैं। 

पुलिस ने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर शव कब्जे में ले लिया। बाद में शव को वापस लाया गया और यहां क्वार्सी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछताछ के लिए पति को थाने लाया गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम से तस्वीर साफ होगी। 
विज्ञापन

मामले पर अलीगढ़ पुलिस ने एक्स पर ट्विट कर बताया है कि 20 अक्तूबर को तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया, वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई। मौके पर शान्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें