फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दीवानी में आज हड़ताल, पुलिस के प्रवेश पर प्रतिबंध का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन की बैठक दीवानी परिसर में अध्यक्ष ठा.ब्रजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालक महासचिव संजय पाठक ने किया। इस दौरान अधिवक्ता पुष्पेंद्र रघुवंशी संग पुलिस द्वारा की गई घटना के संबंध में व हाईकोर्ट बैंच स्थापना संघर्ष समिति के तहत न्यायिक शुल्क बढ़ाए जाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस बैठक में अधिवक्ताओं के विरुद्ध नियम तोड़ने पर कार्रवाई करने के मामले में बार के प्रस्ताव का उल्लंघन न करने की चर्चा हुई। ऐसे अधिवक्ताओं के विरुद्ध दंडित करने के प्रस्ताव आए। वहीं पुष्पेंद्र रघुवंशी के मामले में आज शुक्रवार को हड़ताल रखने का निर्णय हुआ। साथ में पुलिसकर्मियों को दीवानी में प्रवेश प्रतिबंधित करने का निर्णय हुआ। न्यायिक शुल्क बढ़ाने का विरोध किया गया। यह भी तय किया गया कि जिन अधिवक्ताओं ने बार के निर्णय के विरुद्ध कार्य किया है, उन्हें 2 हजार के अर्थदंड से दंडित करने व बार की सदस्यता से निकालने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर संतोष शर्मा, प्रमोद चौहान, रामप्रताप सिंह, मलखान सिंह, सरनाम सिंह, शिशुपाल सिंह यादव, काजी परवेज, विजय शर्मा, दिनेश शर्मा, जगदीश सारस्वत, विजयपाल सिंह, कैलाश बाबू गुप्ता, महान प्रताप सिंह, मुकेश सैनी, गणेश शर्मा, योगेश सारस्वत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें