कार्यालय पर पत्रकारो से वार्ता करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री बलदेव सिंह, प?
- फोटो : CITY OFFICE
आजादी के 75वें वर्ष पूरे होने पर इस बार स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गांव-गांव में तिरंगा फहराएगी। देशभक्ति को भावना और आजादी के लिए अपनी जान देने वालों की वीरगाथा को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक गांव-एक तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। ़शनिवार को इस संबंध में विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रेसवार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी गई।
अचल ताल स्थित परिषद के कार्यालय पर अभाविप ब्रज प्रांत के प्रांत मंत्री बल्देव चौधरी ने बताया कि कार्यकर्ता प्रत्येक गांव से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए अनसुलझे अज्ञात व अविस्मरणीय तथ्यों का संकलन करेंगे। इस अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सदस्यों व भारत- पाक, भारत-चीन युद्धों में विशेष योगदान देने वाले सैनिकों व उनके परिवार वालों से एक विशेष संवाद स्थापित करेंगे।
वहीं, प्रथम स्वतंत्रता दिवस की विशेष वस्तुओं की फोटोग्राफी व उनका रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। गांव से प्रांत स्तर तक समितियों का गठन किया गया है, जिसमें कार्यक्रम संयोजक, जिला संयोजक, विभाग संयोजक, प्रांत समिति, समस्त संगठन मंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रांत पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जो गांव गांव बस्ती बस्ती झंडारोहण की योजना को सफल बनाएंगे।
अलीगढ़ महानगर मंत्री तनिष्क प्रताप सिंह ने बताया कि महानगर के 120 स्थानों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा कराया जाएगा। इसमें कार्यकर्ता महानगर के पार्कों में एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा। कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता भी कराई जाएंगी। इस दौरान जिला संयोजक अमित भारद्वाज, प्रांत सह छात्रा प्रमुख शिवानी पचौरी, विभाग संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज, जिला संयोजक अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।