उत्तर प्रदेश ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने कहा कि सरकार को देखना चाहिए कि कहीं कालाबाजारी की वजह से धातुओं के दाम तो नहीं बढ़ रहे हैं।
रामघाट रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में सौरभ अग्रवाल ने कहा कि जस्ता, स्टील, एल्युमीनियम, लोहा, पेट्रोल और डीजल के मूल्य आसमान छू रहे हैं। इसकी वजह से अलीगढ़ का ताला एवं हार्डवेयर कारोबार रसातल में जा रहा है। तेजी के कारण बाहर से पैसों का भुगतान नहीं हो रहा है और न माल बाहर जा रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार को व्यापारियों के दर्द को समझना चाहिए। कार्यक्रम को पंकज वार्ष्णेय, उमेश खन्ना, संदीप मित्तल, मनीष डबल नाइन, प्रदीप वार्ष्णेय, प्रदीप चौधरी, मनोज गोयल, अमित गुप्ता आदि ने संबोधित किया।