फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment: ये चार काम हैं जरूरी, जिनके बिना नहीं आएगी पीएम किसान निधि किस्त

Mon, 09 Jan 2023 06:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त आने वाली है। उससे पहले ईकेवाईसी, खाते को आधार कार्ड और एनपीसीआई से लिंक कराना, भूलेख अंकन कराना जरूरी है। इनमें से एक भी काम नहीं हुआ, तो किस्त रूक सकती है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त के सभी इंतजार में हैं, पर चार ऐसे काम हैं जिनमें से एक भी नहीं कराया, तो किस्त एकाउंट में नहीं आएगी। बार-बार कृषि विभाग किसानों को इसके लिए जागरूक कर रहा है।

विज्ञापन

    
अलीगढ़ के उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त प्राप्त करने के लिये कृषकों द्वारा ई केवाईसी कराया जाना अनिवार्य है। ई केवाईसी कराये बिना अब आगामी किस्त का भुगतान नहीं होगा। किसान  अपने मोबाईल या जन सेवा केन्द्र पर जाकर ई केवाईसी करा सकते हैं। 

अगर आपका बैंक खााता आधार कार्ड और एनपीसीआई के साथ जुड़ा हुआ नहीं है, तो भी किस्त नहीं आएगी। किसान अपनी पासबुक और आधार कार्ड लेकर बैंक में अपने खाते को आधार एवं एनपीसीआई से लिंक करायें। 
विज्ञापन


एक अन्य जरूरी काम है पीएम किसान पोर्टल पर भूलेख अंकन कराना। जिस किसान का भूलेख अंकन पीएम किसान पोर्टल पर नहीं हुआ, उनकी भी किस्त रुक सकती है या रूकी हुई है। ऐसे किसारन भूलेख अंकन के लिये अपनी तहसील या उप कृषि निदेशक कार्यालय में संपर्क कर अपना भूलेख लेख अंकन करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें