फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ठंड में छुट्टी को लेकर नर्सरी से कक्षा 12 तक के लिए आया नया आदेश, ड्रेस की न रखें बाध्यता

Mon, 09 Jan 2023 04:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ डीएम ने सभी बोर्ड के स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 12 तक के लिए अवकाश को लेकर नया आदेश जारी किया है।स्कूलों में यूनिफॉर्म को लेकर भी आदेश दिया है कि कोई भी स्कूल ठंड में स्कूल ड्रेस के लिए बाध्य नहीं करेगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतलहर के सबंध में मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए अलीगढ़ के डीएम ने जनपद के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश को लेकर नया आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने आदेश में कहा है कि कक्षा आठ तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। कक्षा 9 से 12 के वह स्टूडेंट्स जिनके प्री बोर्ड या प्रैक्टिकल एग्जाम नहीं चल रहे हैं, उन्हें 10 जनवरी से 13 जनवरी तक स्कूल न बुलाया जाए। उनकी कक्षाएं ऑनलाइन कराईं जाएं। 

कक्षा 10 और 12 के वह स्टूडेंट्स जिनके प्री बोर्ड या प्रैक्टिकल एग्जाम चल रहे हैं, उनका समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा जाए। हर क्लास में तापमान को सामान्य बनाने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी। क्लास, प्री बोर्ड, प्रैक्टिकल एग्जाम बाहर या खुले में न कराए जाएं।
विज्ञापन


ठंड को देखते हुए स्कूल स्टूडेंट्स को यूनिफॉर्म पहनने के लिए बाध्य न करे और सलाह दे कि बच्चे गर्म कपड़े पहनकर ही स्कूल आएं। सभी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें