फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: जिंदा गौवंश दफनाए जाने को लेकर गांव में तनाव, मौके पर बुलवानी पड़ी कई थानों की पुलिस

Thu, 27 Dec 2018 01:45 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
police force and villagers
विज्ञापन

अलीगढ़ के इगलास इलाके में गुरुवार तड़के जिंदा गौवंश दफनाए जाने को लेकर तनाव का माहौल बन गया। मौके पर ग्रामिणों की भीड़ व भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार प्रातकाल 4 बजे इलाके में एक गौवंश भरा ट्रक दाखिल हुआ।

विज्ञापन


यहां अलीगढ़ रोड स्थित नहर की पटरी पर ट्रक से गौवंश उतारकर दफानाए जाने का काम हो रहा था कि वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण की इस पर नजर पड़ गई। उसने फौरन शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के घरों से लोग निकलकर आने लगे। भीड़ को आता देखकर अज्ञात आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गए।

इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर घटना का जायजा लेने पहुंची तो ग्रामीण खासे गुस्से में नजर आए। उन्होंने पुलिस को बताया कि अज्ञात आरोपी कुछ जिंदा गौवंश भी अपने साथ लेकर आए थे। उनकी सांसे चल रही थी।
विज्ञापन


इसके बावजूद वे उन्हें जिंदा दफनाना चाहते थे। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के लिए मौके पर एस पी देहात थाना इगलास के साथ ही गोंडा, मडराक का पुलिस फोर्स भी बुलवाना पड़ा। तब जाकर जाम खुलवाया जा सका। फिलहाल मौके पर हालात गम्भीर बने हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें