फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः तहसील स्तरीय सांसद खेल स्पर्धाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील स्तरीय सांसद खेल स्पर्धाएं आज से आरंभ होगी। सांसद सतीश गौतम अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में स्पर्धाओं का शुभारंभ करेंगे। विजेताओं को 3 एवं 4 दिसंबर को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

सांसद सतीश गौतम की अध्यक्षता में सोमवार को सांसद खेल प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। सांसद ने कहा कि आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए पेयजल एवं बैठने के लिए उचित व्यवस्थाएं की जाएं। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी प्रतिस्पर्धाओं में पूर्व में पंजीकरण की तिथि 22 नवंबर निर्धारित थी, अब उसको संशोधित किया गया है। नए नियम के अनुसार अब खिलाड़ी 23 नवंबर को प्रतिस्पर्धा शुरू होने से पूर्व तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। परियोजना निदेशक डीआरडीए भाल चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि सांसद सतीश गौतम द्वारा सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ 23 नवंबर को प्रात: 7 बजे अग्रसेन इंटर कॉलेज, हरदुआगंज में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें