सोमवार देर रात एएमयू ने बीए ऑनर्स का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया, जिसमें महानगर के जयगंज निवासी अजय शर्मा की बेटी प्रिंसी भारद्वाज ने चौथी रैंक हासिल की। एएमयू में बीए ऑनर्स का प्रवेश परीक्षा 19 सितंबर को हुई थी। 10896 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रिंसी ने चौथी रैंक हासिल की है। चौथी रैंक मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। प्रिंसी ने बताया कि वह बीएएलएलबी करके न्यायिक क्षेत्र में जाना चाहती है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार व शिक्षकों-शिक्षिकाओं को देती हैं। प्रिंसी के पिता अजय शर्मा एक क्रिकेट कोच हैं।