फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गृहक्लेश में किशोर ने फंदे पर झूल कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर थाना क्षेत्र के गांव उंटवारा में शुक्रवार को सुबह गृहक्लेश के चलते एक किशोर ने फंदा लगा कर जान दे दी। किशोर की मौत से परिवार में मातम छा गया। किशोर ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन





थाना क्षेत्र के गांव उंटवारा निवासी 17 वर्षीय आशीष पुत्र महीपाल के परिजनों ने बताया कि परिवार किसी बात को लेकर किशोर से कहासुनी हो गई थी। गुस्साया किशोर घर के कमरे में चला गया। परिवार के लोगो ने काफी देर तक इंतजार किया, परंतु वह बाहर नहीं आया। जिससे परिजनों को शंका हुई और वे कमरे के अंदर गए तो देखा किशोर कपड़े का फंदा बना कर लटक गया था।



किशोर को लटका देख परिजनों के होश उड़ गए, चीख पुकार मच गई। आस पड़ोस के लोग पहुंच गए, किशोर को फंदे से उतार कर परिजन इलाज के वास्ते अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने जेएन मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव को अपने गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें