मजदूरों ने सीमेंट फैक्टरी के गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों की मांग थी कि उन्हें धूल से बचाने के लिए उपकरण दिए जाएं। जो मजदूर काम से निकाल दिये गये हैं, उन्हें वापस काम पर रखा जाए। सभी मजदूरों को तीस दिन का पूरा वेतन भुगतान दिया जाए।
10 मई को अपनी मांगों को लेकर मजदूरों ने अल्ट्राट्रैक सीमेंट फैक्टरी के गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों की मांग थी कि उन्हें धूल से बचाने के लिए उपकरण दिए जाएं। जिससे वह ठीक से श्वांस ले सकें। अन्यथा वह बीमार हो जाएंगे। जो मजदूर काम से निकाल दिये गये हैं, उन्हें वापस काम पर रखा जाए। सभी मजदूरों को तीस दिन का पूरा वेतन भुगतान दिया जाए।
विज्ञापन
महीने में नियमानुसार चार छुट्टी दी जाएं। कारखाने में कार्यरत सभी मजदूरों को तयशुदा समय के बाद अर्द्धकुशल श्रेणी से कुशल की श्रेणी में किया जाए। मजदूरों ने कहा कि अगर उनकी मांगें दस दिन के अंदर नहीं मानी गईं तो वह दोबारा से धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर अंकित, दिनेश, नरेन्द्र, गुड्डू, रवेंद्र, पंकज, सुनील, सुधीर, नाहर सिंह, विपिन कुमार, नरेश कुमार आदि लोग मौजूद थे। संवाद