फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस - गुरु की मेहनत से बदली शिष्यों की तकदीर

विज्ञापन
पढ़ाई कर रहे अर्जुन कश्यप और प्रदीप कुमार गुप्ता के साथ पीसी गुप्ता । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
इकराम वारिस
विज्ञापन

शिष्य जब प्रगति के रथ पर सवार होता है तो सबसे ज्यादा खुशी गुरु को ही होती है। अलीगढ़ में ऐसे अनेक शिक्षक हैं जो नि:स्वार्थ भाव से अपने शिष्यों का भविष्य चमकाने में लगे हुए हैं। शिक्षक दिवस पर ऐसे ही गुरुजनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से शिष्यों की तकदीर बदल दी। अविरल धारा संस्था के अतुल सिंह नि:शुल्क कोचिंग देकर 141 छात्र-छात्राओं को सरकारी सेवा की परीक्षाओं में सफल बना चुके हैं। एसवी कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. पीसी गुप्ता छह छात्रों को गोद लेकर उनका भविष्य को संवार रहे हैं। इसी तरह मसूदुज्जफर अमीनी ने अपनी कोचिंग में रिंकू सिंह जैसे क्रिकेटर को तराशा, जो आईपीएल के कोलकाता नाइटराइडर्स टीम का हिस्सा हैं।
बच्चों की तकदीर बदलने में लगे हैं डॉ. पीसी गुप्ता
एसवी कॉलेज से गणित विभाग से वर्ष 2008 में सेवानिवृत्त डॉ. पीसी गुप्ता ने वर्ष 2012 में छह छात्रों को गोद लिया था। तब ये सभी छात्र कक्षा चार-पांच में पढ़ रहे थे। अब इनमें कोई बीबीए तो कोई बीएससी, बी.कॉम कर रहा है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि प्रदीप कुमार गुप्ता, अर्जुन कश्यप, कन्हैया, सूरज कश्यप, आकाश भारती व अमन भारती को गोद लिया था। इन बच्चों की पढ़ाई, लिखाई, रहने-खाने की जिम्मेदारी उनकी थी। इनमें अमन भारती की मृतक आश्रित पर एसवी कॉलेज में नौकरी लग गई। आज भी प्रदीप, अर्जुन, कन्हैया उन्हीं के पास रहते हैं। इन छात्रों के पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद महेंद्र नगर में वर्ष 2008 में जेएफएम पब्लिक स्कूल खोला था, जिसमें बच्चे से कोई फीस नहीं ली जाती है। अलबत्ता, बच्चों को कॉपी-किताब भी वही मुहैया कराते हैं। यह स्कूल वर्तमान समय में हनुमानपुरी गली नंबर-दो में संचालित है। छात्रों ने कहा कि डॉ. पीसी गुप्ता का एहसान को ताउम्र नहीं भुला पाएंगे। ऐसे गुरु को वे प्रणाम करते हैं।
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों के लिए अतुल सिंह बहा रहे ‘अविरल धारा’
सामाजिक संस्था ‘अविरल धारा’ के संस्थापक व केनरा बैंक के प्रबंधक अतुल सिंह ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए वर्ष 2011 में निशुल्क शैक्षणिक संस्थान की शुरुआत की। बाद में वर्ष 2014 में संस्था का नाम अविरल धारा रखा गया। वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अतुल सिंह को निशुल्क शैक्षणिक कार्य के लिए सम्मानित किया। अतुल ने बताया कि अब तक 141 छात्र-छात्राओं का विभिन्न सरकारी सेवा में चयन हो चुका है। प्रतिदिन सुबह सुरेंद्र नगर में 6.30 से 8.30 बजे तक कक्षा चलती है। बैच में 120 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। उन्हें महसूस हुआ कि बहुत से छात्र-छात्राएं धन के अभाव में सरकारी सेवा में जाने के अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के लिए अपने पिता कि प्रेरणा से यह कार्य करने की इच्छा जाग्रत हुई और वहीं से नि: शुल्क कोचिंग का सिलसिला शुरू हुआ। अब अविरल धारा निशुल्क शैक्षणिक संस्थान के साथ-साथ सामाजिक संगठन के रूप में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

क्रिकेटर रिंकू को कोच मसूद ने तराशा
आईपीएल खिलाड़ी रिंकू सिंह को तराशने में कोच मसूदुज्जफर अमीनी की अहम भूमिका है। मसूद अमीनी ने कहा कि बेहतर खिलाड़ी शुरू से ही बेहतर होता है, बस उसे थोड़ी दिशा देने की जरूरत होती है। रिंकू के मामले में उनकी यही भूमिका रही है। वह स्वयं वर्ष-2001-02 में एएमयू क्रिकेट टीम के कप्तान थे। छह बार इंटर यूनिवर्सिटी व एक बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुके हैं। मसूद ने कहा कि पिछले चार साल से रिंकू आईपीएल का हिस्सा हैं। वह केकेआर से खेल रहा है। यूपी रणजी टीम की तरफ से पिछले सत्र में रिंकू ने सर्वाधिक रन बनाए थे। मसूद ने कहा कि रिंकू यूपी अंडर-16 व यूपी अंडर-19 का हिस्सा रह चुका है। उन्होंने कहा कि रिंकू का बचपन गरीबी में बीता है, लेकिन जब उसने खेलना शुरू किया तो अपना व अलीगढ़ का नाम चमकाया और परिवार की गरीबी दूर की। रिंकू सिंह ने कहा कि मसूद सर के बिना वह अधूरा है। शिक्षक दिवस पर वह उन्हें नमन करते हैं।

प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देते कोच मसूद।- फोटो : CITY OFFICE

प्रशिक्षु छात्रों को पढ़ाई कराते अविरल धारा के संस्थापक अतुल सिंह।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें