फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spardha: वार्षिक खेल महोत्सव में हुआ प्रतिभा प्रदर्शन, बच्चों ने दिखाया टैलेंट, टैगोर हाउस बना चैंपियन

Sat, 02 Dec 2023 08:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव स्पर्धा का आयोजन हुआ। विभिन्न खेलों में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्पर्धा 2023 में टैगोर हाउस चैंपियन बना। 
विज्ञापन
उलट-पलट दौड़ में दौड़ते बच्चे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव स्पर्धा का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्पर्धा का 2 दिसंबर को समापन हुआ। दो दिन तक चले स्पर्धा 2023 में टैगोर हाउस चैंपियन रहा।

विज्ञापन




ये रहा परिणाम 

  • बाधा दौड़ में कक्षा 1 के रुद्राक्ष शर्मा पहले, ट्विंकल टैगोर हाउस दूसरे और ध्रुव शर्मा गांधी हाउस तीसरे स्थान पर 
  • रेंगना दौड़ में कक्षा 1 के जीवन कुमार टैगोर हाउस पहले, यश्मनी रमन हाउस दूसरे, गणेश बघेल शिवाजी हाउस तीसरे स्थान पर 
  • गुब्बारा फोड़ दौड़ में कक्षा 2 की पायल टैगोर हाउस पहले, जीवा चौधरी गांधी हाउस दूसरे, पावनी रावत शिवाजी हाउस तीसरे स्थान पर 
  • बाधा दौड़ में कक्षा 6 के सुमित कुमार टैगोर हाउस पहले, विष्णु दत्त मिश्रा रमन हाउस दूसरे, हर्ष प्रताप सिंह गांधी हाउस तीसरे स्थान पर 

  • कूद छल्ला दौड़ में कक्षा 6 की कनिष्का यादव रमन हाउस, अनायिका सिंह रमन हाउस पहले, नैना रमन हाउस, मानवी रमन हाउस दूसरे, सांची कपूर गांधी हाउस व आलिया खान गांधी हाउस तीसरे स्थान पर 
  • बतख पैदल दौड़ में कक्षा-7 की विवेक कुमार शिवाजी हाउस पहले, विशांत चौधरी रमन हाउस दूसरे, अंश कुमार टैगोर हाउस तीसरे स्थान पर
  • संतुलन दौड़ में कक्षा 7 की वंशिका शर्मा टैगोर हाउस पहले, सनाया भारद्वाज गांधी हाउस दूसरे, याशिका दीक्षित शिवाजी हाउस तीसरे स्थान पर 

  • उलट-पलट दौड़ में कक्षा 8 में अनिरुद्ध प्रताप सिंह शिवाजी हाउस पहले, सचिन कुमार गांधी हाउस दूसरे, दिव्यांश गौड़  गांधी हाउस तीसरे स्थान पर 
  • बाधा दौड़ में कक्षा 8 की पलक चौधरी टैगोर हाउस पहले, कनिष्का सिंह शिवाजी हाउस दूसरे, कनिष्का सिंह गांधी हाउस तीसरे स्थान पर 
  • कबड्डी दौड़ के बालक वर्ग में गांधी हाउस प्रथम, शिवाजी हाउस द्वितीय स्थान पर 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पर्धा-2023 के समापन का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, अमर उजाला के स्थानीय संपादक कुमार अतुल, शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह, बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने किया। संचालन डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने किया। इस अवसर पर मनोज सिंह जादौन, मनीष राय, बोधपाल सिंह, छर्रा चेयरमैन के पति लालू महाजन, रामवीर सिंह, महेंद्री सिंह, रजनी कुंतैल, सुधा सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें