यहां एक जीप खड़ी थी और उसमें सवारियां बैठाई जा रही थीं। पूछने पर चालक ने बताया कि वह पिछले दो साल से जीप से सवारियां ढो रहा है। हालांकि उसने यह भी कहा कि यह कोई गलत काम तो नहीं है। रोज जाते हैं। कभी सवारियां अधिक होती हैं। या फिर चेकिंग माह चल रहा होता है तो हम सब संभाल लेते हैं। पुलिस वालों से दोस्ती जो है। उसने तो यहां तक कहा कि इस रूट पर चलने वाले सभी वाहन पैसा इकट्ठा करके चेकिंग दस्ते तक पहुंचा देते हैं।
वैसे तो समय समय पर मैं खुद व हमारे अन्य अफसर चेकिंग करते हैं। अगर कहीं वसूली की शिकायत मिलती है तो तत्काल जांच भी की जाती है। फिर भी अगर इस तरह की शिकायत है तो इस पर नए सिरे से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी इस तरह की शिकायतों पर कार्रवाई हुई है। आगे भी ध्यान दिया जाएगा। डग्गेमारी की अनुमति कतई नहीं दी जाएगी।-मुकेश चंद्र एसपी यातायात