फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : गैर जेलों में निरुद्ध छह साइबर हैकर कराए तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लोगों संग साइबर ठगी के मामलों में उत्तर प्रदेश की अन्य जेलों के अलावा झारखंड, हैदराबाद व गुरुग्राम की जेलों में निरुद्ध छह हैकरों को तलबी वारंट पर अलीगढ़ लाने की तैयारी है। इन सभी के खिलाफ संबंधित जेलों में बी वारंट दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार नाइजीरियन ओनिका सोलोमन विजडम हैदराबाद जेल में है। उसने अलीगढ़ के एक परिवार से शादी विवाह के नाम पर ऑनलाइन 4.80 लाख रुपये की ठगी की है। इसी तरह इंश्योरेंस के नाम पर ठगी का आरोपी औकिब रजा निवासी मधुबनी, बिहार आजमगढ़ की जेल में है। उसने यहां के व्यक्ति से 1.98 लाख रुपये की ठगी की है। लखनऊ जेल में निरुद्ध मनोज मंडल निवासी झारखंड ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के खातों से ठगी की है। इनके साथी शाहदत अंसारी व नीतिश कुमार मंडल झारखंड की जेल में हैं। इसी तरह मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर ठगी का आरोपी आशीष निवासी एटीएम नगर, हिसार, हरियाणा गुरुग्राम जेल में है। सभी के खिलाफ स्थानीय न्यायालय से बी वारंट प्राप्त कर उन्हें वहां दाखिल किया गया है। इनके यहां तलब होने पर उनसे पूछताछ कर रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें