फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चोरी हुई बियर काली नदी के पास खंडहर से बरामद

विज्ञापन
बरामद बियर की पेटियों के साथ मौजूद आरोपी चालक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में गांव सिकंदरपुर के मजरा नगला बबूल के पास मंगलवार को ट्रक से चोरी हुई बियर की 25 पेटियां काली नदी के पास खंडहर से बरामद हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को पूरी घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी ऋषीपाल कसाना के अनुसार बृहस्पतिवार को गाड़ी मालिक की तहरीर पर थाना अकराबाद में ट्रक चालक विशाल यादव के खिलाफ बियर की पेटियां चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।


जिसपर पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। जिसमें चालक ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए काली नदी के पास एक खंडहर से बियर की 25 पेटियां बरामद करा दीं। आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें