फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला उत्पीड़न से जुड़ी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने धनीपुर ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने हीरानगर, खैर, अंडला, देहलीगेट क्षेत्र की महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए महिला थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि वे जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। बन्नादेवी के राजनगर कॉलोनी की महिलाओं ने इलाके में जलभराव होने की समस्या बताई। इस पर समस्या के निराकरण के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिए। आयोग की सदस्य ने सरकार की मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और उनका लाभ उठाने की अपील की। जनसुनवाई के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने धनीपुर ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। जनसुनवाई के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, सीओ नरेंद्र सैनी, महिला थाना इंस्पेक्टर सरिता द्विवेदी, महिला एवं बाल विकास की सीडीपीओ प्रीति सिंह, चाइल्ड लाइन की नीलम सैनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें