फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: रंग-बिरंगी टोपी और मुखौटों से सटा बाजार, बच्चों को भा रहे स्पाइडर मैन, मोटू-पतलू व जोकर के मास्क

Fri, 03 Mar 2023 04:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रंग-बिरंगी टोपियां और मुखौटे सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि बड़े-बड़े चश्मे, क्रिश का मुखौटा, भूत, कई प्रकार के चश्मों की सांग है। बच्चों के पसंदीदा कार्टून मोटू पतलू, स्पाइडर मैन, हनुमान, जोकर के मुखौटे भी मौजूद है। 
विज्ञापन
बच्चों को भा रहे मुखौटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के बाजार में तरह-तरह की टोपी, मुखौटे और रंग बिरंगी विग सजी हुई हैं। युवाओं के लिए शेर, भूत, क्रिस और बच्चों के लिए स्पाइडर मैन, मोटू-पतलू व जोकर के मुखौटों की धूम है। थोक बाजार में पांच रुपये से लेकर 400 रुपये तक के मुखौटे और बिग 80 से लेकर 200 रुपये तक की है।

विज्ञापन




शहर के बड़ा बाजार, कनवरी गंज, छिपैटी, फूल चौराहा स्थित थोक बाजार में रंग-बिरंगी टोपियां और मुखौटे सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि बड़े-बड़े चश्मे, क्रिश का मुखौटा, भूत, कई प्रकार के चश्मों की सांग है। बच्चों के पसंदीदा कार्टून मोटू पतलू, स्पाइडर मैन, हनुमान, जोकर के मुखौटे भी मौजूद है। 
विज्ञापन


पक्षियों में तोता, मुर्गा, शेर के मुखौटे भी हैं। होली की शुभकामनाएं लिखी कई तरह की टोपी और रंगबिरंगी-बड़ी बड़ी विग भी पसंद की जा रही है। मुखौटे पांच रुपये से चार सौ रुपये तक की कीमत में मौजूद हैं, वहीं विग 80 रुपये से 200 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है। इसी प्रकार टोपी भी 10 रुपये से 80 रुपये की कीमत में बिक रही हैं।
विज्ञापन




मलिंगा विग, राजस्थानी टोपी और हैट की मांग
थोक कारोबारी सोमांक वार्ष्णेय ने बताया कि लोग श्रीलंका के क्रिकेटर मलिंगा स्टाइल की बिग के अलावा राजस्थानी टोपी और हैट पसंद किए जा रहे हैं। इनका स्टॉक खत्म हो गया है। इनकी कीमत 50 से लेकर 80 रुपये तक है। सस्ती टोपियां भी हैं, जो 10 रुपये से शुरू हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें