फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक मिथाइल अल्कोहल से 95 की मौत पुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड में 109 लोगों की मौत के जिम्मेदार आरोपियों को सजा की दहलीज तक पहुंचाने के लिए पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। इसी प्रयास में विसरा रिपोर्ट मंगाए जाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है, जिनकी वजह से पुष्टि होनी है कि कितनी मौत मिथाइल अल्कोहल मिश्रित जहरीली शराब पीने से हुईं।
विज्ञापन

अब तक 95 विसरा रिपोर्ट प्राप्त हो गई हैं। इन सभी में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि हुई है। जैसे-जैसे ये विसरा रिपोर्ट मिलती जा रही हैं, उन्हें न्यायालय में संबंधित मुकदमों में दाखिल किया जा रहा है। अब 14 विसरा रिपोर्ट शेष रह गई हैं, जिन्हें इस माह के अंत तक मंगाने का हर संभव प्रयास है।
लोधा के करसुआ गांव में 28 मई की सुबह से शुरू हुए इस शराब कांड में लगातार दस दिन तक मौतों का सिलसिला चलता रहा और कुल 109 शवों के पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा कराए गए। इनमें शुरुआती 30 शवों के पोस्टमार्टम में जरूर सीएमओ स्तर से मिथाइल अल्कोहल और शराब के सेवन से मौत की पुष्टि की थी।
विज्ञापन

बाकी को लेकर कहा था कि विसरा रिपोर्ट में ही साफ होगा। इन सभी के विसरा व पेट में मिले अल्कोहल जैसे कंटेंट को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा गया था। ये सभी विसरा थानावार भेजे गए थे। इनमें से अब तक 95 विसरा रिपोर्ट प्राप्त हो गई हैं।
इन सभी में मिथाइल अल्कोहल यानी जहरीली शराब से मौत की पुष्टि हुई है। इससे साफ है कि जो मिथाइल कारोबारी विजेंद्र कपूर की फैक्टरी से बेचा गया। वही अधौन की शराब फैक्टरी में पहुंचा और वहां बनी जहरीली शराब ठेकों पर पहुंची, जिसके पीने से लोगों की मौत हुई है।
- अब तक 95 विसरा रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिनमें मिथाइल की पुष्टि हुई है। शेष विसरा इस माह में मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। चूंकि जल्द से जल्द सभी मुकदमों में ट्रायल शुरू कराया जा सके। जैसे-जैसे रिपोर्ट प्राप्त हो रही हैं, उन्हें न्यायालय में दाखिल किया जा रहा है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
चार और संपत्ति जब्तीकरण की तैयारी
इस कांड में मुख्य आरोपियों की संपत्ति जब्तीकरण की भी जारी है। इसी क्रम में चार और माफिया की संपत्ति जब्तीकरण का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है। संकेत हैं कि एक दो दिन में ये प्रस्ताव अनुमोदित हो जाएंगे। अनुमोदन मिलते ही संपत्तियां जब्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें