फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री शेखर सराफ कबड्डी संग्राम 3: 90 खिलाड़ियों का हुआ चयन, जिनसे बनेंगीं आठ टीम, आयोजन 29 सितंबर से

Sun, 15 Sep 2024 09:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

माहेश्वरी सुपर किंग से संजय महेश्वरी, आभा ग्रांड होटल ग्रुप से अखिल गुप्ता, छर्रा लायन से नवनीत महेश्वरी, आईटी हॉस्पिटल कबड्डी किंग से इजलाल अहमद, विश्व भारती टाइगर से मनोज सिंह जादौन, सांगवान सिटी से डॉ. नरेंद्र सांगवान, दरबार पैंथर से वरुण मल्होत्रा, अक्रूर सेना से गोपाल वार्ष्णेय चयनित खिलाड़ियों को लाटरी से अपनी टीम में शामिल करेंगे।
विज्ञापन
श्री शेखर सराफ कबड्डी संग्राम 3 के लिए खिलाड़ियों का चयन - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर अलीगढ़ में श्री शेखर सराफ कबड्डी संग्राम 3 का आगाज 29 सितंबर से होगा। जिसके लिए 15 सितंबर को 863 में से 90 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो 16 सितंबर को आठ टीमों के हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन


आगरा रोड स्थित खेल मैदान पर कबड्डी खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से रात 7:30 तक हुई। प्रदर्शन के आधार पर 90 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजन अध्यक्ष सुमित सराफ ने किया। टीम चयन कर्ता के प्रमुख जिला कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अली, गजेंद्र तिवारी, हरिराज, चंद्रशेखर, अवधेश सारस्वत, टीकम सिंह, शिव कुमार, शमशाद अली, सतेंद्र सिंह रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 सितंबर को माहेश्वरी सुपर किंग से संजय महेश्वरी, आभा ग्रांड होटल ग्रुप से अखिल गुप्ता, छर्रा लायन से नवनीत महेश्वरी, आईटी हॉस्पिटल कबड्डी किंग से इजलाल अहमद, विश्व भारती टाइगर से मनोज सिंह जादौन, सांगवान सिटी से डॉ. नरेंद्र सांगवान, दरबार पैंथर से वरुण मल्होत्रा, अक्रूर सेना से गोपाल वार्ष्णेय चयनित खिलाड़ियों को लाटरी से अपनी टीम में शामिल करेंगे। संचालन मजहर उल कमर और माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें