फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव बोले: बाबूजी न मिटने वाली तारीख हैं, उनसे बहुत कुछ सीखा

Wed, 25 Aug 2021 11:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

शिवपाल सिंह यादव बुधवार को मैरिस रोड स्थित कल्याण सिंह के आवास पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बाबूजी न मिटने वाली तारीख है। उनसे हमारे अच्छे संबंध थे। हमसे बहुत प्यार करते थे।
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह से उनके पारिवारिक संबंध है। उनसे बहुत कुछ सीखा है। वह न मिटने वाली तारीख हैं।

विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव बुधवार को मैरिस रोड स्थित कल्याण सिंह के आवास पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बाबूजी न मिटने वाली तारीख है। उनसे हमारे अच्छे संबंध थे। हमसे बहुत प्यार करते थे। नेता जी-मुलायम सिंह यादव के साथ भी बाबूजी ने काम किया है। राजवीर सिंह राजू भैया मेरे साथ मंत्री रहे हैं। 2002 से पारिवारिक संबंध है। बाबूजी के निधन का समाचार मिलने पर राजू भैया से फोन पर बात किया था। मैं उस समय लखनऊ से बाहर था। लखनऊ जाऊंगा तो नेताजी से भी बात करूंगा। नेताजी से शिष्टाचार एवं संस्कार सीखा है। 

इससे पूर्व शिवपाल सिंह यादव ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कल्याण सिंह के पुत्र एवं एटा सांसद राजू भैया को दुख की घड़ी में ढाढ़स बढ़ाया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें