फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल शराब कांड.. मेडिकल में दो की हालत नाजुक

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती भूरे साथ में परिजन । सिमरई शराब की घटना में - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
संभल के गांव सिमरई में शराब पीने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का यहां जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। देर रात तक डॉक्टरों की टीम जुटी हुई थी, जबकि तीमारदार बेहाल थे।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में गांव सिमरई से चार लोगों को शनिवार दोपहर लाया गया। जिनमें 50 वर्षीय रिषीपाल को शाम को मृत घोषित कर दिया गया। रिषीपाल के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जबकि 25 वर्षीय मोहित पुत्र नेत्रपाल के परिजन हालत में सुधार न होता देख शाम को अपनी सहमति पर निजी अस्पताल ले जाने की कहकर यहां से रेफर करा ले गए।
वहीं 30 वर्षीय भूरे पुत्र वीरेंद्र व 40 वर्षीय मुकेश पुत्र मदन का यहां इलाज चल रहा है। भूरे के पिता ने बताया कि महाशिवरात्रि पर 11 मार्च को गांव में मंदिर पर मेले का आयोजन था। इन लोगों द्वारा उसी मेले में पहले भांग और फिर ऊपर से शराब पीने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

वहीं मुकेश के रिश्तेदार विक्रम सिंह ने बताया कि इस मेले में पंचायत चुनाव से जुड़े एक प्रत्याशी ने 20 लीटर की केन में शराब लाकर दी थी। वह शराब कैसी थी, किसी को नहीं मालूम। उसी शराब के पीने के बाद सभी की हालत बिगड़ी है।
इन ग्रामीणों के अनुसार गांव में रिषीपाल के सबसे बडे़ बेटे व एक अन्य की मौत हो चुकी है। इसीलिए रिषीपाल का परिवार नहीं आया। अब रिषीपाल की मौत की सूचना गांव भेज दी गई है। वे सुबह तक यहां पहुंच जाएंगे। सिविल लाइंस पुलिस ने रिषीपाल की मौत का मीमो मेडिकल कॉलेज से मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें