फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः रंगदारी मामले में एक आरोपी ने दायर की समर्पण अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के अनूपशहर रोड की सागर हाउसिंग सोसाइटी में एएमयू प्रोफेसर से चिट्ठी भेजकर रंगदारी मांगने के मामले में फरार दो आरोपियों की पुलिस को तलाश है। इनमें से एक ने अधिवक्ता के जरिये न्यायालय में समर्पण अर्जी दायर कर दी है, जिस पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। अब पुलिस उसकी न्यायालय में भी घेराबंदी की तैयारी में है।
विज्ञापन

वाकया सोमवार का है, जब प्रोफेसर के घर के बाहर कार पर लिफाफे में चिट्ठी रखी गई और फोन पर धमकी दी गई। इसके आधार पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मोबाइल की मदद से पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और दो अन्य भी पकड़े गए। बुधवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में अभी दो आरोपी शाहजमाल का अदनान व ऊपरकोट का नवेद फरार हैं। इन दोनों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार हाथ पैर मार रही हैं। इसी बीच बृहस्पतिवार को अदनान के अधिवक्ता ने उसकी समर्पण याचिका न्यायालय में दायर कर दी गई। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार इस संबंध में न्यायालय से रिपोर्ट तलब की गई है। हमारी टीमें दोनों की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें