फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मैक्स ने बाइक सवार तीन भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
चंद्रकेश का फाइल फोटो - फोटो : AKBARABAD
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर रविवार की रात बाइक सवार तीन भाइयों को मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई। दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना अकराबाद के गांव मानई के मजरा नगला कमल निवासी चंद्रकेश पुत्र परनात सिंह यादव, चचेरा भाई विनय कुमार शराब के ठेका पर सेल्समैन का काम करते थे। रविवार को उनका तीसरा भाई नीतू भी किसी काम से कस्बा में आया हुआ था। रात को ठेका बंद होने के बाद तीनों एक बाइक से घर जा रहे थे। कस्बा के निकट एक पेट्रोल पंप के पास रात 11 बजे मैक्स गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रकेश (32) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे उसके दोनों चचेरे भाई घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें