फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति को सलाम, सराहनीय कार्य पर मिला सम्मान

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला को सम्मानित करते कमिश्नर गौरव दयाल, सांस - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलक्ट्रेट में अनंता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के लाइव भाषण का प्रसारण भी हुआ। कलक्ट्रेट परिसर में ही विभिन्न स्टॉल भी लगाए ग। ए
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सतीश गौतम, महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी, भवन एवं सन्ननिर्माण बोर्ड के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह, विधायक सजीव राजा, ठा. रवेंद्र पाल सिंह, अनिल पाराशर, अनूप प्रधान, राजकुमार सहयोगी, मंडलायक्त गौरव दयाल, आईजी पीयूष मोर्डिया, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन करके की। इसके बाद विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं महिलाएं : सांसद
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की अगुवाई में महिलाएं सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। कोरोना काल में महिला शक्ति के रूप में कार्य करने वाली प्रशासनिक अधिकारी अंजुम बी, डीपीआरओ पारूल सिसौदिया, नीतू सारस्वत के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सेना में लड़ाकू विमान भी उड़ा रही हैं।
विज्ञापन

ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में महिलाओं को देवी का दर्जा प्राप्त है। राज्य महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी ने सभी महिलाओं से कहा कि एक महिला ही सृष्टि का सृजन करती है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि आज का दिन महिलाओं को सम्मान, स्वावलंबन एवं सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने का दिन है।
आईजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि आज का दिन इस बात का प्रतीक है कि वर्ष के 364 दिन कैसे रहेंगे। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने मिशन शक्ति के तहत कार्य करने वाले सभी विभागों के कार्यों एवं प्रयासों की सराहना की।
3000 शिकायतें प्राप्त हुईं, 1700 मामलों में आरोपी भेजे जेल
पुलिस अधीक्षक अपराध डा. अरविंद कुमार ने बताया कि जनपद में स्थापित सभी 27 थानों में महिला हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। जनपद के पनेठी में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी एवं महिला साइबर सेल की स्थापना की गई है। नवीन थाना गोधा एवं महुआखेड़ा में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना शीघ्र की जाएगी। महिला हेल्प डेस्क को 3000 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं, जिनमें से 1700 मामलों में कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा 251 मामलों में सुलह समझौता कराया गया।
ये महिलाएं हुईं सम्मानित
बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नीरा वार्ष्णेय, पुलिस विभाग से अल्का तोमर, नेहा मलिक, नीतू वर्मा को एंटी रोमियो स्क्वायड, कोविड-19 के समय सराहनीय कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग से डा. नौशादा मेडिकल अफसर गोंडा, डा. रिम्या आर पिल्लाई, राष्ट्रीय आजीविका मिशन से लोधा ब्लॉक के ग्राम पड़ियावली की नारी प्रतिष्ठा समूह से शीतल गौतम, ब्लॉक धनीपुर के ग्राम अलहदादपुर के विष्णु समूह से लक्ष्मी देवी, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से किशनपुर निवासी भगवान देवी व मौलाना आजाद नगर की मुमताज, कृषि विभाग से ब्लॉक इगलास के ग्राम नगला अहिवासी की ऊषा शर्मा, ब्लॉक अतरौली के ग्राम मोहसिनाबाद की सुशीला देवी, शिक्षा विभाग से शुभ्रा गोयल सहायक अध्यापक, लतेश कुमारी अध्यापिका केजीबीबी मढ़ौली, माध्यमिक शिक्षा विभाग से गृह निर्माण समिति इंटर कॉलेज से अंकिता उपाध्याय, टीकाराम कन्या इंटर कालेज कक्षा 12 की कुमारी तनीशा, खेल प्रशिक्षक चिरंजीलाल बालिका इंटर कालेज की नीति सिंह, पंचायत राज विभाग से अनुपमा सिंह, साफिया, कुमारी बबली, जिला पूर्ति विभाग से एआरओ एवं डब्ल्यूूपीसी इंचार्ज स्मृति गौतम, प्रभा गुप्ता, केएम मरियम, राजस्व विभाग से श्वेता निशा वर्मा, दीपिका वार्ष्णेय, उद्योग विभाग से महिला उद्यमी रीना अग्रवाल एवं स्वयंसेवी संगठन के लिए नमिता सिंह, वर्षा गौड़ शामिल रहीं।
नुमाइश की स्मारिका का हुआ विमोचन
अनंता कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की स्मारिका का विमोचन किया। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि स्मारिका में 2021 की नुमाइश के आयोजन का विवरण पेश किया गया है। संचालन ईडीएम मनोज राजपूत द्वारा किया गया। अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
आरपीएफ की महिला कर्मियों को किया सम्मानित
आरपीएफ अलीगढ़ पोस्ट पर तैनात महिला सिपाहियों को सोमवार को महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर की ओर से महिला सिपाहियों को बुके दिए गए। इसके साथ ही उनको उपहार भी दिए गए।

कलक्ट्रेट में श्रम विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को साइकल देकर सम्मानित कर?- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें