फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीलाः अंगद-रावण संवाद सुन दर्शक हुए गदगद

विज्ञापन
रामलीला महोत्सव में मंचन करते कलाकार। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रामलीला मैदान में श्री रामलीला गोशाला समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में कलाकारों ने कुंभकरण व मेघनाद वध की लीला का मंचन किया। इससे पहले अंगद-रावण संवाद सुनकर दर्शक गदगद हो गए। लीला का शुभारंभ रामादल से होता है। युद्ध टालने के उद्देश्य से अंगद को रावण दरबार में भेजा जाता है।
विज्ञापन

लेकिन रावण अपनी शेखी का बखान करता है। इस पर अंगद कहते हैं कि कई रावणों के बारे में सुना है। एक रावण को तो पिता बालि ने छह महीने कांख में रखा था। तुम कौन से रावण हो। इसके बाद अंगद सभा में अपने पैर को पृथ्वी पर जमाकर कहते हैं कि जो योद्धा पैर को उठा देगा। प्रभु श्रीराम बिना युद्ध के चले जाएंगे। दरबार के योद्धा अंगद के पैर को हिला नहीं सके तो रावण स्वयं पैर उठाने के लिए खड़ा होता है। इस पर अंगद कहते हैं कि मेरे पैरों की जगह श्री राम के पैरों को पकड़ो। निश्चित ही भला होगा। इसके बाद युद्ध शुरू होता है। लीला में कुंभकरण व मेघनाद वध का मंचन होता है। इस मौके पर लीला संयोजक अरविंद कुमार, अमित अग्रवाल, टीएन मित्तल, ऋषभ गर्ग, सर्वेश कुमार, संयम पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें