फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: देश भर में छा रहीं राम दरबार, राम मंदिर, हनुमान जी की मूर्तियां, ऑर्डर पूरे करने में लगे कारोबारी

Sun, 07 Jan 2024 11:50 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक तायल, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में अलीगढ़ में भी इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। पीतल कारोबारियों ने राम मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल तैयार किया है। जिससे देश भर से ऑर्डर मिल रहे हैं। इसके अलावा राम दरबार, हनुमान जी की मूर्ति और गदा की भी अच्छी मांग है।
विज्ञापन
पीतल का राम मंदिर मॉडल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा की तारीख करीब आने के साथ ही जिले में भगवान राम की पीतल की मूर्तियों की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा कारोबारियों ने राम मंदिर का मॉडल भी तैयार किया है, जो काफी प्रचलित हो रहा है। राम दरबार, हनुमान जी की मूर्तियां भी पूरे देश में सप्लाई हो रही हैं। कारोबारियों की मानें तो इनकी मांग में करीब 40 फीसद तक का उछाल आया है।

विज्ञापन



22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में जिले में भी इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। पीतल कारोबारियों ने राम मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल तैयार किया है। जिससे देश भर से ऑर्डर मिल रहे हैं। इसके अलावा राम दरबार, हनुमान जी की मूर्ति और गदा की भी अच्छी मांग है। मूर्ति कारोबारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों से अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ही उन्हें भगवान राम की मूर्तियों, राम दरबार और भगवान हनुमान जी के गदा के काफी ऑर्डर मिल रहे हैं। उनका कहना है कि आने वालों दिनों में भगवान राम से जुड़ी चीजों की मांग और बढ़ेगी। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भी ऑर्डरों की भरमार है।
विज्ञापन


एक महीने में करोड़ों के ऑर्डर पूरे
मूर्ति कारोबारियों का कहना है कि जैसे-जैसे 22 जनवरी करीब आ रही है। उनके पास मांग बढ़ती जा रही है। लगातार काम करने पर भी ऑर्डर पूरा कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है। पिछले एक महीने में कारोबारियों ने करोड़ों रुपये के ऑर्डर पूरे किए है। अभी भी लगातार काम जारी है।

25 और 50 किलो के राम दरबार की मांग
कारोबारियों ने बताया कि बड़े राम दरबार की अच्छी मांग है। हालांकि इसे बनाने में करीब एक सप्ताह का समय लग जाता है। 25 किलो के राम दरबार की कीमत करीब 25 हजार रुपये है। वहीं 50 किलो के राम दरबार की कीमत 50 हजार रुपये है। इसके अलावा 2.5 किलो के राम मंदिर की कीमत करीब 3 हजार रुपये है। इसके अलावा 1 हजार रुपये से मूर्तियों की शुरुआत है।

यहां से मिल रहे ज्यादा आर्डर
लखनऊ, अयोध्या, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, बैंगलोर आदि।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह है। पीतल के राम मंदिर, राम दरबार और मूर्तियों की मांग काफी बढ़ी है। महाराष्ट्र, गुजरात से आर्डरों की भरमार है। पिछले एक महीने में अच्छा कारोबार हुआ है।-कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, मूर्ति कारोबारी

विज्ञापन

राम मंदिर को लेकर बाजार में पीतल की मूर्तियों की मांग बढ़ी है। बाहरी ऑर्डर के साथ ही घरेलू मांग में भी काफी इजाफा हुआ है। हनुमान जी की गदा और मूर्तियां भी काफी बिक रही हैं।-सुशील मित्तल, मूर्ति कारोबारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें