फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: श्मशान की जमीन पर पानी की टंकी बनाने पर प्रदर्शन

Mon, 01 Apr 2024 04:27 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत गांव नगलिया बिजना में श्मशान की जमीन पर पानी की टंकी के निर्माण के विरोध मेें शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि पानी की टंकी अन्य किसी स्थान पर बनवाई जाए।
विज्ञापन




गांव नगलिया बिजना और कृपालगढ़ी निवासी नवाब सिंह, गोविंद चौधरी, लखपत सिंह, विजय सिंह, विजयपाल सिंह, रामगोपाल सिंह, रामवीर सिंह और होशियार सिंह कहना था कि श्मशान स्थल की जमीन पर पानी की टंकी बनने पर वहां चहारदीवारी बन जाएगी।



इससे श्मशान स्थल पर काफी कम जगह बचेगी। इससे भविष्य में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में महेश सिंह, जयराम सिंह, श्रीपाल सिंह, संजीव शर्मा, नीरज शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, संजय सिंह, बलवीर सिंह, साहब सिंह, मुकेश सिंह, महेश सिंह, रघुवीर सिंह, जगदीश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें