मुख्यमंत्री का पुतला जलाने के प्रयास करते मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सपाइयों ने शुक्रवार को जमालपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसके बाद सपाइयों ने सड़क जाम कर दी। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंची एसीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहसिन मेवाती ने कहा कि हम माँग करते हैं कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस्तीफा दें। जिन किसानों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को एक करोड़ मुआवजा, परिवार में किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी, घटना की सीबीआई जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर युवजन सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, प्रदेश सचिव मुमताज शेरवानी, प्रदेश सचिव मोहम्मद शाकिर, आरिफ सिद्दीकी, जुनेद जमीर, आदिल अब्बासी, मोहम्मद वसीम, आदिल अब्बासी, जिला सचिव यूथ ब्रिगेड जावेद अल्वी, अरमान अल्वी, विधानसभा उपाध्यक्ष व्यापार सभा सलमान मलिक, इमरान मेवाती, मोहम्मद वाहिद आदि लोग मौजूद रहे।