फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जीवनगढ़ बाईपास पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध, हंगामा

विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त से नोकझोंक करते सपा नेता अज्जू इशहाक और सलमान शाहिद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम के अधिकारियों को जीवनगढ़ में विरोध का सामना करना पड़ा। जुर्माना एवं चालान के विरोध में दुकानदारों के समर्थन में सपा नेता एवं पार्षद पहुंच गए। अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। नगर निगम द्वारा 15 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए।
विज्ञापन

शहर की जलनिकासी एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम द्वारा सोमवार को क्वार्सी चौराहे से महेशपुर बाईपास जाने वाले रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बालू बदरपुर सड़क पर रखने पर 15 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद ने सड़क, पटरी एवं नालों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी। इसी बीच सूचना पाकर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, सलमान शाहिद, पार्षद शाकिर मलिक, इमरान मलिक, अरमान अल्वी, बुंदू खान, शान मोहम्मद आदि समर्थकों के साथ पहुंच गए और चालान एवं जुर्माने का विरोध करने लगे। इस दौरान उनकी अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। सपा नेताओं का कहना है कि महामारी से छोटे कारोबारी पहले से ही परेशान हैं। अब नगर निगम द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि क्षेत्रीय जनता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा नेता अभियान को भेदभाव पूर्ण तरीके से चलाने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाना है तो एटा चुंगी से शुरू करें और जीवनगढ़ की तरफ बढ़ें।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान थोड़ा-बहुत विरोध होता है। कुछ लोग विरोध कर रहे थे। जाकर समझा दिया गया है। शहर में अतिक्रमण को नए सिरे से चिह्नित कर चलाया जाएगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें