फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दीवारों पर लगाए देवी-देवताओं के पोस्टर, लोगों ने किया जमकर विरोध, पुलिस ने हटाए चित्र

Thu, 07 Mar 2024 11:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विष्णुपुरी की एक गली के किनारे दो मकानों की दीवार पर लोग लघुशंका करते हैं। इसी से परेशान कुछ लोगों ने 6 मार्च रात पोस्टर लगा दिए। इसे विरोध करने वाले पक्ष ने अपमान बताया, जबकि समर्थन में खड़े लोगों के अपने तर्क थे। सूचना पर पुलिस ने इन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया। पोस्टर हटवा दिए।
विज्ञापन
दीवार पर लगे देवी-देवताओं के चित्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के विष्णुपुरी में दीवारों पर देवी-देवताओं के पोस्टर लगाने का विरोध होने पर विवाद खड़ा हो गया। विरोध करने वाले लोगों का तर्क था कि इन दीवारों के पास लोग लघुशंका करते हैं। वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि उन्हीं को रोकने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर हटवा दिए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

विष्णुपुरी की एक गली के किनारे दो मकानों की दीवार पर लोग लघुशंका करते हैं। इसी से परेशान कुछ लोगों ने 6 मार्च रात पोस्टर लगा दिए। इसे विरोध करने वाले पक्ष ने अपमान बताया, जबकि समर्थन में खड़े लोगों के अपने तर्क थे। सूचना पर पुलिस ने इन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया। पोस्टर हटवा दिए। सीओ तृतीय अमृत जैन के अनुसार कुछ देर का विवाद हुआ था। मगर पोस्टर तत्काल हटवा दिए गए। अब सब सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें