फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पुलिस कर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाते एसएसपी । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शिविर कार्यालय पर पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सुरक्षा की शपथ दिलाई। एसएसपी के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता अखंडता दिवस पर पुलिस कर्मियों ने शहर में मार्च पास्ट किया, जिसका शुभारंभ क्षेत्राधिकारी द्वितीय मोहसिन खान ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतिसार निरीक्षक हरेंद्र पाल सिंह, उप निरीक्षक सहायक पुलिस नेपाल सिंह, शिव शंकर, राम दास, विमलेेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। साथ ही सरदार पटेल की जयंती भी मनाई गई। रामघाट रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष तरुण प्रताप सिंह व युवा जिला अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राजा भैया का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर जिला सचिव युवा कौशल चौहान, नीतीश जादौन, दीपेश राघव, प्रशांत ठाकुर, अमन राघव, नरेंद्र सिंह, अनुज पुंढीर, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। समाजवाद शिक्षक सभा के प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य डॉ. एमपी सिंह ने सरदार पटेल की जयंती मनाई। हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अर्चना वार्ष्णेय, एनसीसी अफसर कैप्टन एके सिंह, सतीश चंद शर्मा, वीरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें