पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन अलीगढ़ के धर्म समाज बाल मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए ओमवीर शर्मा पुत्र गिरीराज शर्मा निवासी पीपली, थाना पिसावा, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दिन अलीगढ़ में 17 फरवरी को दो लोग गिरफ्तार किए गए थे। परीक्षा के दूसरे दिन दूसरे की जगह बैठकर परीक्षा देते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 19 केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। धर्म समाज बाल मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए थाना गांधीपार्क पुलिस टीम ने ओमवीर शर्मा पुत्र गिरीराज शर्मा निवासी पीपली, थाना पिसावा, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।