फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस खाली हाथ: बरौला में लूट के बाद रोरावर पहुंचे लुटेरे, सारसौल के सीसीटीवी से खुद को बचाया, फिर हुए लापता

Sun, 16 Jun 2024 11:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से साढ़े पांच लाख रुपये की लूट करने वाले लुटेरे सीसीटीवी और पुलिस को चकमा देकर गायब हो गए। पुलिस घटना के तीन दिन बाद भी खाली हाथ है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की तलाश के प्रयास जारी हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला जाफराबाद इलाके में 13 जून को दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से साढ़े पांच लाख रुपये की लूट करने वाले लुटेरों ने शातिर दिमाग चलाया। वे घटना स्थल के अलावा कुछ अन्य जगहों पर सीसीटीवी में कैद हुए, लेकिन सारसौल चौराहे के बाद लापता हो गए। 

विज्ञापन


थाना पुलिस के साथ-साथ सर्विलांस टीम ने जब सीसीटीवी की मदद से उनका पीछा किया तो वे रोरावर तक जाते हुए कैमरों में कैद पाए गए। इसके बाद गलियों में गायब हो गए। उन्होंने खुद को सारसौल चौराहे के सीसीटीवी में कैद होने से बचाया है। पुलिस को इस मामले में अब तक किसी तरह का ठोस सुराग नहीं मिला है।

मूल रूप से भदेसी गांधीपार्क हाल निवासी रावणटीला निवासी प्रशांत कुमार उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट (सीआरओ) हैं। वह 13 जून को बरौला इलाके में वसूली कर रहे थे। दोपहर करीब सवा बारह बजे बाइक सवार तीन बदमाश उनसे साढ़े पांच लाख रुपये लूट ले गए। इस मामले में पहले तो पुलिस ने उन्हीं की कहानी पर संदेह किया। बाद में बैंक अधिकारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें घर जाने दिया।
विज्ञापन


रात भर सीसीटीवी देखे तो पुलिस को कुछ तथ्य हाथ लगे, जिनकी जांच हो रही है। सीसीटीवी से पता चला कि लुटेरे बरौला से सारसौल की ओर गए हैं। मगर सारसौल चौराहा उन्होंने पार नहीं किया। माना गया कि वे बस स्टैंड में घुसकर बाहर निकले और गलियों से चौराहा पार कर फिर नादा चौराहे के रास्ते रोरावर की ओर गए हैं। इंस्पेक्टर बन्नादेवी पंकज मिश्रा के अनुसार बदमाशों की तलाश के प्रयास जारी हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें