फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जिले में एक घंटे तक रहेंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करते प्रमुख सचिव। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर मंगलवार को अलीगढ़ में दोपहर 12 से एक बजे तक तकरीबन एक घंटे तक ठहरेंगे। वह हेलिकाप्टर से सीधे लोधा में कार्यक्रम स्थल पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा स्वागत उद्बोधन करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में यूपी डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड और राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को विस्तार से बताती हुई दो फिल्मों का प्रदर्शन होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ इस वीडियो को देखने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इसी क्रम में उक्त दोनों परियोजनाओं का बटन दबा कर शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास के बाद पीएम कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह तकरीबन एक बजे के आसपास यहां से प्रस्थान कर जाएंगे। प्रधानमंत्री का उक्त कार्यक्रम सोमवार को आ गया है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इस संभावित कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की गई है। मगर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में जरूर इसी कार्यक्रम के अनुसार तैयारियों के निर्देश दिए हैं। इधर, डीआईजी दीपक कुमार व एसएसपी कलानिधि नैथानी इतना बताते हैं कि 14 को कार्यक्रम संभावित है। उसी अनुसार तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें