फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 30 अगस्त तक तैयार होंगे पंचायत सेवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को उनकी ही ग्राम पंचायत में जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र समेत अन्य सुविधाएं देने के लिये पंचायत सेवा केंद्र तैयार करने का काम कार्यदायी संस्थाओं की ढिलाई के चलते अब तक पूरा नहीं हो सका है। जिले की 867 में से मात्र 498 पंचायतों में सेवा केंद्र बन सके हैं। इससे नाराज सीडीओ ने संबंधित अफसरों को काम में तेजी लाने तथा 30 अगस्त तक सभी केंद्र तैयार करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

शासन ने ग्राम पंचायतों में पंचायत सेवा केंद्र खोले जाने के आदेश दिए हैं। इसके पीछे मंशा है कि ग्रामीणों को जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र से लेकर अन्य प्रमाण पत्रों समेत अन्य छोटे छोटे कामों के लिये जिला मुख्यालय न भटकना पड़े। इसके लिए जल्द से जल्द सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सेवा केंद्र खोले जाने के आदेश दिए गये थे। लेकिन कई ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन न होने के चलते यह केंद्र खोलने में समस्या आ रही थी। इससे निपटने के लिये पंचायत भवन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि अब तक 498 पंचायतों में पंचायत सेवा केंद्र तैयार हो चुके हैं। शेष 369 केंद्र निर्माण के लिये 30 अगस्त तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें