फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चमचम खरीद रहे किसान की बाइक से चोरी किए एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर लाए किसान मनोज कुमार बाइक खड़ी कर एक दुकान से चमचम खरीदने लगे, इसी बीच दो युवक बाइक में रखे नकदी के बैग को चोरी कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मनोज थाना गोंडा क्षेत्र के गांव दौंकाेली के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह सोमवार को खाद खरीदने व अन्य जरुरतों के लिए रुपये निकालने के लिए आए थे। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकालकर छोटे बैग में रखे और उसे बाइक में लगे बैग में रख दिया। इसके बाद वह अलीगढ़ रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे और बाइक खड़ी कर वहां से चमचम (मिठाई) खरीदने लगे। मनोज लौटकर बाइक के पास आए तो नकदी वाला बैग गायब था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो उसमें एक बाइक पर सवार दो युवक मनोज के पीछे दिख रहे हैं। इनमें से एक युवक बाइक से उतरकर पहले दुकान के बाहर इधर उधर टहलता रहा। बाद में मुंह पर रुमाल बांधकर उनकी बाइग से बैग लेकर अपने साथी के साथ भाग गया। सीओ महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें