फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विजयगढ़ में खाद नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विजयगढ़ में खाद न मिलने पर हंगामा करते किसान। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
खाद की किल्लत से किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। सोमवार को शाम किसानों ने हंगामा कर दिया।किसानों का आरोप था कि सचिव अपने मिलने वालों को खाद बांट रहे हैं, जबकि अन्य किसान सुबह से इंतजार में बैठे हैं। सचिव हंगामे के बाद दुकान बंद कर चले गए।
विज्ञापन


सहकारी समिति विजयगढ़ के गोपी रोड स्थित गोदाम पर सोमवार सुबह 10 बजे से सचिव खूब सिंह गौतम ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों को खाद वितरण शुरू किया, जिसमें नगला केसिया, भूरा की गढी, वघियार, बरहद, नगलाबरी, नगला बसंत, नगला सुख्खा, चैनपुरा ,मानिकपुर, विजयगढ़ देहात आदि गांव के लोग आए। मशीन काफी धीमी गति से चलती रही। शाम करीब 4:30 बजे किसानों ने सचिव पर आरोप लगाया कि वह अपने मिलने वाले किसानों को पहले खाद दे रहे हैं, इस पर हंगामा शुरू हो गया। सचिव ने खाद का वितरण बंद कर दिया। समिति के गोदाम पर 400 कट्टे खाद के आए थे, उसमें से 100 बोरे शाम तक वितिरित किए गए थे।
समिति के सचिव खूब सिंह गौतम का कहना था कि जिस किसान का अंगूठा मशीन से मैच कर रहा था, उसे ही खाद का बोरा दिया गया है, जिसके अंगूठे मैच नहीं किए हैं, उन्हीं लोगों ने हंगामा करते हुए गाली-गलौज की है। इस हालत में वह खाद का वितरण नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


किसानों के बोल
हम सुबह से भूखे-प्यासे लाइन में लगे हैं लेकिन सचिव ने एक भी कट्टा खाद नहीं दिया। 100 कट्टा खाद के वितरण के बाद दुकान बंद करके चले गए। वीरपाल सिंह, वघियार


हमें खाद की काफी जरूरत है लेकिन हमें सुबह से शाम तक एक भी खाद का बोरा नहीं मिला। सचिव अपने मिलने वालों को पहले खाद बांट रहे हैं। मनोज कुमार, नगला केसिया



इस समय खाद की काफी जरूरत है, सुबह जानकारी हुई कि खाद वितरण हो रहा है तो हम भूखे-प्यासे ही खाद लेने आ गए। सचिव कह रहे हैं कि अब खाद नहीं बांटेंगे। कुशलपाल सिंह भूरा की गढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें