फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः त्योहार और अवैध शराब पर फोकस रखें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को रेंज के सभी पुलिस कप्तानों संग अपराध समीक्षा बैठक में त्योहार और अवैध शराब पर विशेष फोकस के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर शराब की बिक्री बढ़ती है। उससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने का भी अंदेशा रहता है। ऐसे में हमें इन तथ्यों पर विशेष फोकस रखना है। अवैध शराब न बिक पाए। इसका जरूर ध्यान रखें।
विज्ञापन

डीआईजी ने पिछले माह के क्राइम की समीक्षा करते हुए जो प्रमुख प्रकरण अभी नहीं खुले हैं, उनके खुलासे के निर्देश दिए। इस दौरान गणेश महोत्सव, नवरात्रि, दशहरा पर विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जाए। उन्हें किसी भी स्तर पर लापरवाही से न छोड़ जाए। इस दौरान महिला अपराध, थानों पर जन सुनवाई व बाजारों में भीड़ के समय निगरानी आदि के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी कलानिधि नैथानी के अलावा हाथरस व कासगंज के एसपी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें