ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सभी ब्लॉक मुख्यालय से तहसील व जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए संबंधित मार्गों का चयन किया जाएगा, जहां सर्वाधिक गांव एवं ग्रामीणों को लाभ मिल सके।
ग्रामीणों को बेहतर बस सुविधाएं देने के लिए रोडवेज नई योजना बना रहा है। जिसमें जिले के सभी ब्लॉक से तहसील और वहां से जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी। उनका समय और पैसा भी बचेगा। जिले में 12 ब्लॉक व पांच तहसील मुख्यालय हैं। लंबे समय से ग्रामीण इन इलाकों से बस संचालन की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सभी ब्लॉक मुख्यालय से तहसील व जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है।
इसके लिए संबंधित मार्गों का चयन किया जाएगा, जहां सर्वाधिक गांव एवं ग्रामीणों को लाभ मिल सके। बसों का संचालन इस तरह किया जाएगा कि बसें पहले ब्लॉक से तहसील तक चलेंगी। वहां से जिला मुख्यालय तक आएंगी। इन सभी मार्गों पर यात्रियों की संख्या के अनुरूप बस संचालन किया जाएगा।